सोना हुआ महंगा, चांदी 88 हजार रुपए पार, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड के रेट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 03:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 3 जुलाई को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 281 रुपए बढ़कर 71,983 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 71,692 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 842 रुपए बढ़कर 88,857 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 88,015 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,530 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,380 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,040 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,430 रुपए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News