Gold Rate today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में तेजी, खरीदने से पहले चेक कर लें भाव

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 10:18 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के रुख में आज मिला-जुला रुझान देखने को मिल रहा है। 20 नवंबर को सोने के वायदा भाव जहां कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं, वहीं चांदी के वायदा भाव में तेज़ी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक MCX पर सोना करीब ₹1,23,003 पर और चांदी में 0.71 फीसदी की तेजी है, ये ₹1,56,201 के आसपास कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी में बढ़त और सोने में नरमी का माहौल बना हुआ है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज और सोने की सुस्त रही। Comex पर सोना 4,079.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,082.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,077.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 51.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 51.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपए बढ़कर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपए बढ़कर 1,26,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में भी तेजी आई और यह 4,000 रुपए बढ़कर 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। इससे स्थानीय सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट थम गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News