Gold Expensive: शुक्रवार को महंगा हुआ सोना, 86000 के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट, चांदी भी चमकी

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 10:22 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार यानि 14 फरवरी को सोने की कीमतों में तेजी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 86,127 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 96,420 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे हुए सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,957.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,945.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,955.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.99 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.72 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.56 डॉलर की तेजी के साथ 33.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने में तेजी के 4 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News