10 ग्राम गोल्ड ₹541 हुआ सस्ता और चांदी ₹945 घटी, कैरेट के हिसाब से जानें कीमतें

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2025 - 04:51 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार, 21 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹541 सस्ता होकर ₹85,979 पर आ गया, जबकि गुरुवार को इसका दाम ₹86,520 था। सोने ने बुधवार को ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। एक किलो चांदी ₹945 गिरकर ₹96,844 प्रति किलो पर आ गई, जबकि कल इसका भाव ₹97,789 था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना 9,817 रुपए महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,817 रुपए बढ़कर 85,979 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,827 रुपए बढ़कर 96,844 रुपए पर पहुंच गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News