1039 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 2930 रुपए की गिरावट, जानें रेट
punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 02:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज यानी 17 फरवरी को सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,039 रुपए घटकर 84,959 रुपए पर आ गया है। पहले सोने का दाम 85,998 रुपए था, जबकि 14 फरवरी को यह 86,089 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है और एक किलो चांदी 2,930 रुपए घटकर 95,023 रुपए प्रति किलो हो गई है।
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 84619 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 77822 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 63719 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 49701 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं गोल्ड सिल्वर प्राइस
गोल्ड और सिल्वर की प्राइस आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल कर करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ ही देर के बाद आपको बाद SMS के जरिए रेट पता लग जाएंगे। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।