रिकॉर्ड स्तर के बाद फिसले सोना-चांदी, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 11:11 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने के वायदा भाव में रिकॉर्ड स्तर के बाद अब सुस्ती देखी जा रही है। गुरुवार को सोने के वायदा भाव ने 66,943 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था लेकिन आज इसके भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव गुरुवार को इस साल का उच्च स्तर छूने के बाद आज गिरावट के साथ खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार की तेजी के बाद आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर से फिसले

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 32 रुपए की गिरावट के साथ 66,057 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 139 रुपए की गिरावट के साथ 66,050 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,081 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 66,004 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने गुरुवार को 66,943 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव भी नरम

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 306 रुपए की गिरावट के साथ 74,775 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 501 रुपए की गिरावट के साथ 74,580 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,775 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 74,551 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले सोने-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,183.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,184.7 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,174.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.92 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 24.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News