Sone-Chandi ka Bhav: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज क्या है 10g गोल्ड रेट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 10:24 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली के दबाव में सोने-चांदी के वायदा भाव में हाल ही में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी के चलते अब दोनों की कीमतों में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। आज (4 फरवरी) सोना और चांदी दोनों ही मजबूती के साथ खुले। खबर लिखे जाने तक घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 5701 रुपए की तेजी के साथ 1,59,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी के भाव में 14435 रुपए का उछाल आया, ये 2,82,450 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी में तेजी का रुख बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी हुए महंगे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में अब तेजी लौट आई है। दोनों के भाव हाल में मुनाफावसूली के कारण जिस निचले स्तर तक गिर गए थे, उससे काफी सुधर गए। Comex पर सोना आज 4,966.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,935 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 127.50 डॉलर की गिरावट के साथ 5,062.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.91 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 83.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.37 डॉलर की तेजी के साथ 86.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News