Gold/Silver Price drop: सोने-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, चेक करें 13 अगस्त को कितनी आई गिरावट?

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 10:29 AM (IST)

नई दिल्लीः कई दिनों से जारी सोने-चांदी की तेजी पर गुरुवार (13 अगस्त) को ब्रेक लग गया है। आज दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 542 रुपए गिरकर 1,54,340 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1248 रुपए लुढ़क कर 2,36,587 रुपए एक किलोग्राम पर कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

Comex पर सोना 4,468.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,465.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

चांदी के वायदा भाव 65.45 डॉलर के भाव पर खुले। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 65.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार सातवें सत्र में तेजी रही। मजबूत वैश्विक रुख और सर्राफा मांग के कारण सोना 2,600 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,57,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 2,600 रुपये बढ़कर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। तीन अगस्त को इसका भाव 1,47,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था, और पिछले सात सत्रों में इसमें 12,400 रुपए या 8.4 प्रतिशत की बढ़त हुई है। 

चांदी भी 4,000 रुपए बढ़कर 2,46,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह 2,42,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले सुरक्षित निवेश के तौर पर लिवाली बढ़ाई, जबकि पश्चिम एशिया में लगातार भू-राजनीतिक तनाव ने कीमती धातुओं की मांग को समर्थन दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News