आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी गिरी कीमतें

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 10:58 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली है। मल्टीपल कमॉडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज भी वायदा सोना और चांदी की कीमतें कम हुई हैं। MCX पर दिसंबर में डिलिवरी वाला सोना आज 0.22 फीसदी यानी 110 रुपए की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 50,437 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी 0.67 फीसदी यानी 416 रुपए की गिरावट के साथ 61,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। शुक्रवार को सोना 50,547 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

PunjabKesari

आज सोना 5 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 50,552 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही सोने में गिरावट का रुख शुरू हो गया। घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अगस्त में रिकॉर्ड 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। तब से अब तक सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 5500 रुपए से अधिक की कमी आ चुकी है। वहीं अगस्त के चांदी प्रति किलोग्राम 80,000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच गया था जो आज लुढ़ककर 61,260 रुपए पर आ गई।

इस भाव पर करें खरीदारी
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट Gold में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छा मौका है। सोने की खरीदारी 50,800 रुपए से लेकर 51,000 रुपए के टारगेट प्राइस पर की जा सकती है। पृथवी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि MCX पर साप्ताहिक आधार पर 10 ग्राम सोने का सपोर्ट प्राइस 49,800 रुपए और चांदी का सपोर्ट प्राइस 59,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह सकता है। उन्होंने कहा कि इस भाव पर सोने और चांदी की खरीदारी फायदेमंद रहेगा, क्योंकि नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कारण सोने और चांदी के दाम बढ़ेंगे। 

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव स्थिर
वैश्विक बाजारों में सोने की दरें आज स्थिर थीं। कॉमेक्स (COMEX) पर आज हाजिर सोना (Spot Gold) की कीमत 1,900.21 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं, चांदी की कीमत 0.1 फीसदी बढ़कर 24.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, भारतीय सर्राफा बाजारों में कल 24 कैरेट सोने की कीमत 50,520 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेड फंड (ETFs) एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.27 फीसदी गिरकर 1,272.56 टन रही। 

PunjabKesari

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News