करवा चौथ से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है आज के रेट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 11:26 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव सोमवार की तेजी के बाद आज नरम पड़ गए। करवा चौथ से पहले दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव में नरमी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 163 रुपए की गिरावट के साथ 61,117 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपए की गिरावट के साथ 61,156 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,199 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,110 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज गिरावट के साथ 72,492 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 72,450 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,539 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,433 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद सुधरी चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव सपाट खुले जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में इसके भाव भी गिर गए। Comex पर सोना 2005.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2003.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.45 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.39 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.33 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News