रत्न, आभूषण निर्यात सितंबर में 27.17% बढ़कर 30,195.21 करोड़ रुपए पर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 03:24 PM (IST)

मुंबईः रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात सितंबर, 2022 में सालाना आधार पर 27.17 प्रतिशत बढ़कर 30,195.21 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2021 के दौरान रत्न और आभूषण निर्यात 23,743.46 करोड़ रुपए रहा था।

अप्रैल-सितंबर, 2022 की अवधि में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 12.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,61,545.06 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1,43,187.15 करोड़ रुपए था। इसके अलावा तराशे और पॉलिश किए गए हीरे (सीपीडी) का कुल निर्यात इस साल सितंबर में 21.99 प्रतिशत बढ़कर 17,107.64 करोड़ रुपए हो गया। सितंबर, 2021 में यह 14,023.78 करोड़ रुपए था।

आंकड़ों के अनुसार, सादे सोने के आभूषणों का कुल निर्यात सितंबर में 30.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,556.40 करोड़ रुपए का हो गया। एक साल पहले के इसी महीने में यह 1,954.78 करोड़ रुपए था। सभी प्रकार के जड़े हुए सोने के आभूषणों का कुल निर्यात भी सितंबर में 22.57 प्रतिशत बढ़कर 4,510.77 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल सितंबर में 3,680.08 करोड़ रुपए था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News