दिसंबर में महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट्स

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 10:43 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः तेल कंपनियों ने दिसंबर के लिए गैस की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनियों ने बढ़ती महंगाई के बीच आम उपभोक्ताओं को राहत दी है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 594 रुपए पर स्थिर रखी है। अन्य शहरों में इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले अंतिम बार 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जुलाई 2020 में 4 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।  

यह भी पढ़ें- शादी वाले मास्क को देख आनंद महिंद्रा हुए हैरान, ट्विटर पर यूजर ने भी दिए मजेदार जवाब

19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में बदलाव
दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,241 रुपए से बढ़कर 1,296 रुपए हो गई है। कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,296 रुपए से बढ़कर 1,351.50 रुपए पर आ गई है। यहां भी कीमतों में 55 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में घरेलू गैस की कीमत 620.50 रुपए यथावत रखी गई है।

यह भी पढ़ें-  भारत में सिंगापुर ने किया सबसे बड़ा निवेश, मॉरिशस को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रहा अमेरिका

अन्य शहरों का हाल
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,189.50 रुपए से बढ़कर 1,244 रुपए पहुंच गई है। यहां कीमतों में 55 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपए यथावत रखी गई है। चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,354.50 रुपए से बढ़कर 1,410.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। शहर में कीमतों में 56 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 610 रुपए है।

यह भी पढ़ें-  GDP पर बोले मुख्य आर्थिक सलाहकार- अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा तेज रिकवरी

जुलाई में बढ़े थे घरेलू गैस के दाम
इसके पहले अंतिम बार 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जुलाई 2020 को 4 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा हो गया था, जबकि मई में 162.50 रुपए तक सस्ता हुआ था। अगस्त से अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कहां से चेक करें एलपीजी के दाम
रसोई गैस के दाम चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx इस लिंक पर जाकर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट्स चेक कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News