एयर इंडिया की सौगात, इस रूट पर ज्यादा सामान ले जा सकेंगे पैसेंजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2017 - 12:26 PM (IST)

नई दिल्लीः राजधानी एक्‍सप्रेस के किराए पर हवाई सफर का मौका देने के बाद एयर इंडिया ने एक और सौगात दी है। एयरलाइन ने दिल्ली-मुंबई मार्ग पर जंबो 747 उड़ान पर यात्रियों को अब अधिक नि:शुल्क चेक इन सामान ले जाने की अनुमति दी है।

विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 2 शहरों के लिए बोइंग 747 की उड़ानों में फर्स्ट क्लास में यात्रा रियायती किरायों में की जा सकेगी। इस किराए की शुरूआत 15,000 रुपए से होगी। यात्री शनिवार, 7 जनवरी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

दिल्‍ली-मुंबई रूट पर मिलेगी सुविधा
एयर इंडिया ने पिछले महीने नई दिल्ली और मुंबई के बीच 423 सीटों वाले बोइंग 747 विमान की सेवाएं शुरू की हैं। एयरलाइन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभी तक उसकी उड़ानों में इकनॉमी श्रेणी में 25 किलोग्राम तथा बिजनैस श्रेणी में 35 किलोग्राम सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होती है। बोइंग 747 दिल्ली-मुंबई सेवा पर इसे बढ़ाकर क्रमश: 40 और 50 किलोग्राम किया जा रहा है। खास बात यह है दूसरी एयरलाइंस में यह सीमा महज 15 किलोग्राम तक की है। एयर इंडिया एकमात्र ऐसी एयरलाइन है, जो देश के सबसे बिजी रूट दिल्‍ली-मुंबई पर 423 सीटर 4 इंजन वाला जंबो जेट बी747 चलाती है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News