अमेरिका में मंदी की आशंकाएं जोरों पर, मस्क ने कहा टेस्ला में होगी छंटनी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 11:44 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे रईस अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि अमेरिका में मंदी की आशंकाएं सबसे ज्यादा हैं। साथ ही मस्क ने टेस्ला में छंटनी के बारे में भी बात की। मस्क ने कहा कि कंपनी अगने तीन महीने में अपने सैलरीड कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी की कटौती कर सकती है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी मस्क ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी अगले तीन महीने में 10 फीसदी की कटौती करने जा रही है। इसकी मुख्य वजह ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों में बदलाव है। जिसके चलते टेस्ला अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 3.5 फीसदी की कमी करने वाली है।

1 लाख से अधिक लोग करते हैं काम
टेस्ला 1,00,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है। पिछले साल कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 40 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ था। बता दें, इससे पिछले हफ्ते भी कंपनी में छंटनी की एक वेव आई थी, जिसमें काफी सारे लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। इसमें सिर्फ सैलरीड नहीं प्रति घंटा कर्मचारी भी शामिल थे।

इस बीच एलन मस्क ने अमेरिका की मंदी का जिक्र किया। इस बार मस्क के अलावा अमेरिका के अर्थशास्त्री नूरियल रौबिनी और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप ने भी मंदी की चर्चा की है। ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने कहा कि मंदी की आशंकाएं सबसे ज्यादा हैं। हालांकि, इसमें कोई निश्चितता नहीं है लेकिन इसकी संभावनांए ज्यादा हैं। वहीं, गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्रियों ने अमेरिका के जीडीपी ग्रोथ को लेकर लगाए गए अनुमान में कटौती की है। इसके साथ ही मंदी का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है।

वहीं, अर्थशास्त्री नूरियल रौबिनी ने कहा कि उन्हें वर्ष के अंत तक अमेरिकी मंदी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता विश्वास, खुदरा बिक्री, विनिर्माण गतिविधि और आवास के उपाय धीमी गति से चल रहे हैं, जबकि मुद्रास्फीति अधिक है। हम मंदी के बहुत करीब आ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News