2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी, फेक न्यूज पर एेसे लगाम लगाएगा Facebook

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 03:24 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। भारत में होने वाले चुनावों में सोशल मीडिया के जरिए किसी तरह की फेक न्यूज, लोगों तक ना पहुंच सके, इसके लिए फेसबुक ने नया तरीका निकाला है। अब फेसबुक ऐसी सभी खबरों पर बारीकी से नजर रखेगा, जिनके माध्यम से झूठ फैलाया जा रहा हो।

PunjabKesari

फेसबुक ने तैयार किया सिस्टम 
फेसबुक एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें जो भी कंटेंट यहां प्रचार और प्रसार के लिए डाला जाएगा उसे यह सिस्टम खुद से वेरिफिकेशन करेगा। जानकारी के मुताबिक प्रचार के लिए फेसबुक पर डाली गई सामग्री को चुनाव आयोग के पास भी जांच के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि चुनाव के दौरान फेसबुक ज्यादा एक्टिव हो जाता है और अपनी फेक न्यूज और वीडियो के माध्यम से लोगों को बहकाने का काम करता है। कई बार फेक न्यूज के कारण विवाद की स्थित भी बन जाती है|

झूठी खबरों से भाजपा भी परेशान
सोशल मीडिया में फैल रही झूठी खबरों से आम आदमी ही नहीं, देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी परेशान है। भाजपा का कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर पार्टी और सरकार के बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। इन फेक खबरों से पार्टी को बचाने और जनता तक सच पहुंचाने के लिए पार्टी दिल्ली में अपने कुछ कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार कर रही है जो सरकार के कामों की सही जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएगी।

PunjabKesari

आज से काम करेगी नई टीम
यह नई टीम पूरी तरह दिल्ली के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में पूरे देश के लोग रहते हैं और अगर वह यहां के लोगों तक अपनी पहुंचाने में सफल हो जाती है तो उसका असर पूरे देश में पहुंच जाएगा। यह नई टीम दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की पहल पर बनाई गई है और यह पूरी तरह उनकी निगरानी में काम करेगी। 'नरेंद्र मोदी 2019 तक' की थीम के साथ 7 जुलाई से यह टीम काम करना शुरू करेगी। इसके कार्यकर्ताओं को जानकारी देने के लिए शनिवार को एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमें आईटी के कुछ तकनीकी पेशेवरों के अलावा पार्टी के केंद्रीय टीम के कुछ नेता भी शिरकत कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News