टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी, बिल गेट्स फिर पहले पायदान पर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2016 - 03:11 PM (IST)

नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वेल्थ-एक्स की नई लिस्ट में उनकी नेट वर्थ 87.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 5.9 लाख करोड़ बताई गई है। 

लिस्ट में इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के अमाचिओ ओर्टेगा के प्रमुख 4.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ब्रेकशिरे हथवे के वॉरेन बफेट 4.1 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें कि टॉप 10 अमीरों की इस लिस्ट में फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग भी हैं।

3.8 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर अमेजन के जैफ बेजॉन हैं, वहीं पांचवां स्थान कोच इंडस्ट्रीज के डेविड कोचल को मिला है जिनके पास 3.2 लाख करोड रुपए हैं। छठे स्थान पर कोच इंडस्ट्रीज के चार्ल्स कोच, सातवें पर ओरेकल कॉरपोशन के लैरी एलिसन, आठवें पर फेसबुक के मार्क जकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 2.9 लाख करोड़ रुपए है। लिस्ट में ब्लूमबर्ग ग्रुप के माइकल ब्लूमबर्ग को नौवां स्थान और दसवां स्थान रिटेल कंपनी आईकेईए के इनग्वार कम्पर्ड को मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News