ब्रेग्जिट से भारत के मार्कीट को हुआ 4 लाख करोड़ का नुक्सान

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2016 - 03:22 PM (IST)

मुंबईः ब्रिटेन के यूरोपियन संघ (ईयू) छोड़ने के संकेतों के बीच खुले भारतीय स्टॉक मार्कीट में कुछ ही मिनटों के अंदर निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के शुरूआती नतीजे आते ही टोटल इन्वेस्टर वेल्थ 98 लाख करोड़ के नीचे पहुंच गई। यह गुरुवार को 101.4 लाख करोड़ पर बंद हुए मार्कीट से करीब 4 लाख करोड़ कम था।

 

भारी गिरावट के साथ खुला सैंसेक्स दोपहर तक मामूली रिकवरी ही कर सका। आर.बी.आई. और सरकार के आश्वासन के बावजूद मार्कीट ज्यादा तेजी से बढ़ नहीं पाया। सैंसेक्स के सभी 30 स्टॉक लाल चिप यानी नीचे ही ट्रेड कर रहे हैं। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील ही कुछ सही स्थिति में नीले चिप पर हैं।

 

वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि ब्रेग्जिट की वजह से ब्रिटेन मंदी की स्थिति में भी जा सकता है। ब्रिटेन में ऑपरेशंस चलाने वाली भारतीय कम्पनियों को भी ब्रेग्जिट के कारण यूरोप के दूसरे देशों से अपने ऑपरेशंस चलाने के लिए अपनी रणनीति को बदलना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News