EPFO खाता धारकों के लिए सस्ते मकान की योजना लाएगी सरकार

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2016 - 11:59 AM (IST)

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज कहा कि श्रम मंत्रालय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.आे.) के अंशधारकों के लिए सस्ता मकान उपलब्ध कराने की योजना लाएगा।  

 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा, ‘‘कर्मचारियों को अपना भविष्य निधि सदस्यता पूरे कामकाजी जीवन में जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के इरादे से हम पी.एफ. अंशधारकों को उनके भविष्य में जमा होने वाले अंशादन की गिरवी पर उनके लिए मकान खरीदने में सहायता करने के एक प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।’’  

 

मंत्री ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सदस्य इस नई योजना से लाभान्वित होंगे। वे भविष्य निधि में जमा राशि का उपयोग कर अपने लिए मकान खरीद सकेंगे। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक सभी को मकान उपलब्ध कराने के सपने को पूरा किया जा सकेगा।’’ भविष्य निधि अंशधारकों को सार्वभौमिक खाता संख्या (यू.ए.एन.) के बारे में दत्तात्रेय ने कहा कि 7.44 करोड़ यू.ए.एन. जारी किए गए हैं और 1.33 करोड़ डिजिटल रूप से सत्यापित आधार प्राप्त किया गया हैै। फिलहाल 2.80 करोड़ सदस्य यू.ए.एन. पोर्टल पर सक्रिय हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News