देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा की है शत्रु संपत्ति

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2017 - 02:03 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में मौजूद कुल 9 हजार 280 शत्रु संपत्तियों (enemy property) की कीमत एक लाख करोड़ से ज्यादा है। गृह मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया है कि सबसे ज्यादा शत्रु संपत्तियां उत्तर प्रदेश में हैं। गृह मंत्रालय ने लोकसभा में श्रीमती के मरगथम के पूछे सवाल पर लिखित जवाब देते हुए कहा है कि देश में कुल 9 हजार 280 शत्रु संपत्तियां हैं, जो 11 हजार 773 एकड़ में फैली हुई हैं। इनकी कीमत सरकार ने 104219.46 करोड़ आंकी है। लोकसभा और राज्य सभा ने शत्रु संपत्ति संशोधन और मान्यता अधिनियम बिल पास किया था। इस ​अधिनियम के पारित होते ही शत्रु संपत्ति एक्ट 1968 में संशोधन के नियम पूर्णरूप से लागू हो गए हैं। 

क्या है शत्रु संपत्ति
- भारत ने 1962 में चीन के अलावा 1965 और 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ी। इन्हें दुश्मन देश माना जाता है। 
- इन देशों के कुछ नागरिकों की जो प्रॉपर्टी भारत में मौजूद है, उसे ही शत्रु संपत्ति कहा जाता है।
- ये लोग देश छोड़कर चले गए लेकिन इनकी प्रॉपर्टी यहां मौजूद है। इसके लिए सबसे पहले 1968 में कानून बनाया गया था। 
- इस कानून में 2005 और फिर 2016 में बदलाव किए गए। मोदी सरकार ने पिछले साल जब कानून में बदलाव किए तो इसे काफी सख्त कर दिया गया। 
- शत्रु संपत्ति की देखभाल के लिए कस्टोडियन सरकार ही तय करती है।
- नए कानून के मुताबिक, अब सीधे केंद्र सरकार इस मामले को देखेगी। इस प्रॉपर्टी को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। 
- दूसरे शब्दों में ये कहा जा सकता है कि शत्रु संपत्ति पर अब केंद्र सरकार का हक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News