MRP से ज्यादा पैसे वसूलना ईजी-डे को पड़ा महंगा, हुआ जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 10:58 AM (IST)

गाजियाबाद: ईजी-डे पर उपभोक्ता फोरम ने एम.आर.पी. से ज्यादा पैसे वसूलने पर 55,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। इनमें दोनों पाॢटयों को 50,000 रुपए और वाद व्यय के लिए 5000 रुपए अदा करने होंगे।

यह है मामला
गौर होम्स गोविंदपुरम बी 1211 निवासी शंशाक मिश्रा ने बताया कि 31 जनवरी, 2015 को उसने गौर होम्स स्थित ईजी-डे से 115 रुपए का लिस्ट्रन माऊथ वॉश अपने क्रैडिट कार्ड से खरीदा था। माऊथ वॉश पर एम.आर.पी. (मैक्सिम रिटेल प्राइस) 110 रुपए अंकित था। ईजी-डे ने इसके लिए 5 रुपए अतिरिक्त चार्ज किए। शाम को घर पहुंचने पर उन्होंने देखा तो शिफ्ट मैनेजर को सूचित किया। स्टोर की लापरवाही को दोबारा से चैक करने के लिए उन्होंने 3 फरवरी, 2015 को वहीं से एक अन्य लिस्ट्रिन माऊथ वॉश खरीदा। इस बार फिर से शंशाक से 115 रुपए चार्ज किए गए। नोटिस दिए जाने के बावजूद भी ईजी-डे ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उपभोक्ता फोरम में इसकी शिकायत की गई। पीड़ित ने कोर्ट में लिस्ट्रन की बोतल और रसीद को दाखिल किया। 2 साल तक मामले की सुनवाई चली।
PunjabKesari
क्या कहना है फोरम का
उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्ष वाली बैंच ने साफ तौर पर आदेश दिए हैं कि अगर जुर्माने की रकम तय समय पर नहीं दी जाती है तो दोनों पक्षों को 10 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से रकम देनी पड़ेगी। उपभोक्ता फोरम ने जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। फोरम ने कहा कि ईजी-डे ने एम.आर.पी. से ज्यादा पैसे वसूले हैं। इसलिए ये पाॢटयां उपभोक्ता को 55,000 रुपए जुर्माना दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News