माल्या को भारत लाने की तैयारी शुरू, लंदन पहुंचे CBI अधिकारी

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2017 - 01:16 PM (IST)

नई दिल्लीः कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर सी.बी.आई. अधिकारी समेत एक टीम लंदन पहुंच गई है। सी.बी.आई. के डिप्टी डायरेक्टर राकेश अस्थाना सोमवार को लंदन के लिए रवाना हुए। उनके साथ ईडी के अधिकारी भी लंदन गए। भारत सरकार की कोशिश है कि भगोड़ा घोषित किए गए विजय माल्या को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए।

इस केस में विजय माल्या को पिछले महीने लंदन में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें सशर्त जमानत मिल गई थी। माल्या को भारत की अपील पर स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों देशों के बीच माल्या को लेकर समझौता हुआ था।

क्या है मामला?
विजय माल्या पर 17 भारतीय बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने का आरोप है। कर्ज न लौटाने पर माल्या को भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित किया है। माल्या 2016 से ब्रिटेन में हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News