आज डीजल के दाम में हई कटौती, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 09:30 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल के दामों में आज गिरावट दिखाई दी। दो दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी इसका असर पड़ रहा है। शनिवार को किसी भी शहर में पेट्रोल के दाम में कोई कमी नहीं आई जबकि डीजल के दाम मामूली कटौती हुई।
PunjabKesari
पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 68.29 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 73.95  रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 70.43 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 70.85 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 68.29 रूपए 62.16 रूपए
मुंबई 73.95 रूपए 65.04 रूपए
कोलकाता 70.43 रूपए 64.93 रूपए
चेन्नई 70.85 रूपए 65.62 रूपए

PunjabKesari

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 62.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 65.04 रुपए, कोलकाता में 64.93 रुपए, और चेन्नई में 65.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 73.28 रूपए, लुधियाना में 73.78 रूपए, अमृतसर 73.86 रूपए, पटियाला में 73.37 रूपए और चंडीगढ़ में 64.59 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 73.25 रूपए 62.16 रूपए
लुधियाना 73.72 रूपए 62.57 रूपए
अमृतसर 73.86 रूपए 62.70 रूपए
पटियाला 73.65 रूपए 62.51 रूपए
चंडीगढ़ 64.59 रूपए 59.20 रूपए

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News