डीजल के दाम में फिर कटौती, देखें अपने शहर का भाव
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 10:51 AM (IST)
नई दिल्ली: डीजल के दाम में शनिवार को फिर 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जबकि पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सितंबर माह में चीन में कच्चे माल की मांग पिछले चार महीने से कम है। इसका असर कच्चे तेल के वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। इसी वजह से आज डीजल की कीमतों में फिर कमी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 81.14 रुपए और डीजल के दाम 71.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव कम होने और रुपये में मज़बूती से एक्सपर्ट्स घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं। क्रूड में अगर 20 फीसदी की कमी आती है तो पेट्रोल और डीजल में 5 फीसदी कमी की जा सकती है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है।
जानें चारमहानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
महानगर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 81.14 रुपये | 71.82 रुपये |
मुंबई | 87.82 रुपये | 78.27 रुपये |
कोलकाता | 82.67 रुपये | 75.32 रुपये |
चेन्नई | 84.21 रुपये | 77.21 रुपये |
ऐसे चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।