18 दिनों बाद महंगा हुआ डीजल, जानिए आज कितने में बिक रहा है पेट्रोल

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 11:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग में आई जबरदस्त तेजी से दबाव में शुक्रवार को 18 दिनों के बाद डीजल की कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई जबकि 19वें दिन भी पेट्रोल की कीमतें यथावत बनी रही। गत पांच सितंबर को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। 

दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा वहीं डीजल 20 पैसे की बढ़त के साथ 88.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। अमेरिका के तेल भंडार के तीन वर्ष के निचले स्तर पर आने तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मेंं तेजी आई है। इसके बाद कल ब्रेट क्रुड 1.06 डॉलर चढ़कर 77.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

अमेरिकी क्रूड 1.07 डॉलर बढ़कर 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल (रुपए/लीटर)——(डीजल रुपए/लीटर) 
दिल्ली————— 101.19—————— 88.82
मुंबई-—————107.26—————— 96.41
चेन्नई—————-98.96 -—————--93.46
कोलकाता————101.62—————-—91.92

जानिए आपके शहर में कितना है दाम 
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। 

यहां चेक करें- https://iocl.com/petrol-diesel-price

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News