DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना, जानिए क्यों

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 04:07 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। डीजीसीए ने इंडिगो को निर्धारित आवश्यकताओं और दिशानिर्देशों के अनुरूप अपने दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में संशोधन करने का भी निर्देश दिया है।

डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस का एक विशेष ऑडिट किया। इस ऑडिट के दौरान विमान A321 के संचालन, प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग और उड़ान डेटा निगरानी कार्यक्रम पर उनके दस्तावेजीकरण और प्रक्रिया की समीक्षा की। विशेष ऑडिट के दौरान इंडिगो एयरलाइन के संचालन, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं से संबंधित डॉक्यूमेंट्स में कुछ प्रणालीगत कमियां देखी गई। इस कारण जुर्माना लगाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News