निर्यात में गिरावट सुस्त वैश्विक आर्थिक स्थिति को प्रतिबिंबित करता है: फियो

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय निर्यात संगठनों का परिसंघ (फियो) ने सोमवार को कहा कि देश के निर्यात में जून महीने में गिरावट वैश्विक मांग में नरमी और शुल्क युद्ध बढ़ने का नतीजा है। फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि कच्चा तेल और इस्पात की कीमतों में नरमी के कारण भी निर्यात नीचे आया है। 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘निर्यात में गिरावट वैश्विक मांग में नरमी और शुल्क युद्ध बढ़ने को प्रतिबिंबित करता है।'' सर्राफ ने कहा कि 30 बड़े उत्पाद समूहों में केवल 9 में सकारात्मक वृद्धि हुई। इसमें कृषि क्षेत्र, लौह अयस्क, औषधि, इलेक्ट्रानिक सामान शामिल हैं। इसको छोड़कर सभी श्रम गहन क्षेत्र समेत सभी बड़े खंडों में निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने कहा, ‘‘कर्ज तक पहुंच, ऋण की लागत, शीघ्रता से जीएसटी वापसी, सभी कृषि निर्यातों को ब्याज सामान्यीकरण समर्थन जैसे घरेलू मुद्दों पर गौर करने की जरूरत है।'' सरकारी आंकड़े के अनुसार देश का निर्यात जून महीने में 9.71 प्रतिशत गिरकर 25.01 अरब डॉलर रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News