कच्चे तेल में नरमी, सोने में जोरदार तेजी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2017 - 09:16 AM (IST)

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.7 फीसदी की मजबूती के साथ 1,227.6 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कॉमैक्स पर चांदी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16.2 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी का रुख है। नायमैक्स पर डब्ल्यू.टी.आई. क्रूड सपाट होकर 47 डॉलर पर नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 49.6 डॉलर पर दिखाई दे रहा है।
PunjabKesari
सोना एम.सी.एक्स. (अगस्त वायदा)
बेचें- 28150 रुपए
स्टॉपलॉस- 28300 रुपए
लक्ष्य- 27800 रुपए

कच्चा तेल एम.सी.एक्स. (जुलाई वायदा)
खरीदें- 3050 रुपए
स्टॉपलॉस- 2990 रुपए
लक्ष्य- 3150 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News