Petrol-Diesel Update: कच्चा तेल महंगा, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 12:05 PM (IST)

नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। क्रूड ऑयल की कीमतें पिछले दिनों 100 से 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। हालांकि, इस बढ़ोतरी का तत्काल असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ने की संभावना नहीं है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। सरकार की नजर लगातार अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक स्तर पर बदल रही परिस्थितियों पर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 25 सितंबर को मिल सकती है सैलरी और पेंशन, जानें वजह?

आम लोगों को फिलहाल राहत

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतों में तत्काल बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इससे वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में कीमतों का फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और देश में ईंधन की सप्लाई की स्थिति को देखते हुए किया जा सकता है।

होर्मुज रूट पर सरकार की नजर

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है। इस रूट पर किसी तरह की बाधा आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है और सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: रविवार को खुले रहेंगे बैंक, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला 

ऐसे में सरकार की प्राथमिकता ईंधन की सप्लाई को सुचारू बनाए रखना है। जरूरत पड़ने पर तेल कंपनियों को आर्थिक सहायता देने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने की स्थिति में उसका तत्काल बोझ उपभोक्ताओं पर न पड़े।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News