कच्चा तेल फिसला, सोने में भी गिरावट

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 09:21 AM (IST)

नई दिल्लीः कच्चे तेल में दबाव देखने को मिल रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यू.टी.आई. क्रूड करीब 1.5 फीसदी फिसलकर 45 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव भी करीब 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 47.5 डॉलर के नीचे फिसल गया है।

सोने में भी गिरावट ही नजर आ रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,219.3 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। कॉमैक्स पर चांदी करीब 1 फीसदी टूटकर 15.8 डॉलर पर आ गई है।

सोना एम.सी.एक्स. (अगस्त वायदा)
बेचें- 28100 रुपए
स्टॉपलॉस- 28160 रुपए
लक्ष्य- 27900 रुपए

कच्चा तेल एम.सी.एक्स. (जुलाई वायदा)
बेचें- 2960 रुपए
स्टॉपलॉस- 3000 रुपए
लक्ष्य- 2880 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News