Closing Bell: सेंसेक्स 1053 अंक टूटा, निफ्टी 21,240 के नीचे हुआ बंद

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2024 - 03:39 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 23 जनवरी को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1053.10 (1.47%) अंकों की गिरावट के साथ 70,370.55 जबकि निफ्टी 333.00 (-1.54%) अंक गिरकर 21,238.80 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट रही।

 

PunjabKesari

इससे पहले सेंसेक्स 445 अंक चढ़कर 71,868 पर खुला था। वहीं निफ्टी में भी 145 अंक की तेजी रही। ये 21,396 के लेवल पर ओपन हुआ था। जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 31% की गिरावट है। सुबह 11:38 बजे इसका शेयर 57.85 रुपए (25%) की गिरावट के साथ 173.55 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

PunjabKesari

शनिवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले 20 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 259 अंक फिसलकर 71,423 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही। ये 21,571 के लेवल पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली थी। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद IDBI बैंक के शेयर में 13% की तेजी रही थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News