Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें आज क्या हैं दाम?

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 10:31 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (custom duty) घटने के बाद से इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 26 जुलाई (शुक्रवार) को भारतीय वायदा बाजार में सोना (Gold) हरे निशान पर जबकि चांदी (Silver) में गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 0.51 फीसदी चढ़कर 67,805 प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा है। चांदी की बात करें तो यह 0.04 फीसदी गिरावट के साथ 81,300 प्रति किलोग्राम पर है।

सोना का भाव

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 528 रुपए की तेजी के साथ 67,990 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 67,805 के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,471 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

PunjabKesari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,363.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,353.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 18.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,372.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.99 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.97 था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 28.01 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

PunjabKesari

सोने-चांदी के भाव में गिरावट का कारण

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी में भारी कमी का ऐलान किया, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

PunjabKesari

इस साल अब तक कितना महंगा हुआ Gold

इस साल अब तक सोने के दाम 4,453 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,352 रुपए पर था। जो अब 67,805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 81,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है यानी, चांदी इस साल 7,905 रुपए बढ़ चुकी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News