यूको बैंक में 621cr का घोटाला, CBI ने पूर्व CMD समेत 5 पर किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 07:22 PM (IST)

नई दिल्लीः सी.बी.आई. ने यूको बैंक के पूर्व सी.एम.डी. अरुण कौल, इरा इंजीनियर इंफ्रा इंडिया लिमिडेट के सी.एम.डी. हेम सिंह भराना, पंकज जैन और वंदना शारदा, चार्टड अकाउंट के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। 2010 से 2015 के दौरान कौल यूको बैंक के CMD पद पर थे। इसके बाद उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया गया। 

621 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला  
इसके अलावा बैंक ने पवन बंसल के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है। इन सभी के ऊपर बैंक से 621 करोड़ रुपए के कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है। सी.बी.आई. के स्‍पोकपर्सन अभिषेक दयाल ने बताया, बैंक के अनुरोध पर यह केस दर्ज किया गया है। इस फ्रॉड मामले में कौल समेत अन्‍य लोगों पर साजिश का आरोप है। सी.बी.आई. ने आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए 10 स्थानों पर छापेमारी भी की है। जिन 10 स्थानों पर छापेमारी हुई है उनमें से 8 दिल्‍ली में जबकि 2 मुंबर्इ में हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News