IPO Market में हलचल, 20 जुलाई से खुलेंगे 5 नए IPO, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 04:19 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः सोमवार (20 जुलाई) से शुरू होने वाला सप्ताह शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आने वाले सप्ताह में 5 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें 2 इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि बाकी SME प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होंगे। इसके अलावा पहले से खुले 2 IPO में भी निवेश का मौका मिलेगा।
वहीं, इस सप्ताह कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग की शुरुआत भी करेंगी। कुल 5 कंपनियों के शेयर NSE, BSE और SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
नए खुलने वाले IPO
Gulf Lloyds IPO
Gulf Lloyds का ₹18.19 करोड़ का IPO 20 जुलाई को खुलेगा और 22 जुलाई तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इश्यू का प्राइस ₹100 प्रति शेयर तय किया है। इसका लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 27 जुलाई को संभावित है।
Metalic Technoforge IPO
यह IPO 21 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। ₹49.96 करोड़ के इस इश्यू में निवेशक ₹72-₹77 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। इसका लॉट साइज 1,600 शेयरों का है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 28 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
Cube Highways Trust InvIT
Cube Highways Trust InvIT का ₹5,000 करोड़ का इश्यू 22 जुलाई को खुलेगा और 24 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹151-₹152 प्रति शेयर तय किया गया है। यूनिट्स की NSE और BSE पर लिस्टिंग 29 जुलाई को होने की उम्मीद है।
Shree Balaji Mala IPO
18.90 करोड़ रुपए का यह IPO 22 जुलाई को खुलेगा। इसमें ₹66-₹70 प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया जा सकेगा। लॉट साइज 2,000 शेयरों का है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 29 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
Xtranet Technologies IPO
मेनबोर्ड सेगमेंट का यह ₹166.80 करोड़ का IPO 23 जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹120-₹127 प्रति शेयर रखा है और लॉट साइज 110 शेयरों का है। इसकी NSE और BSE पर लिस्टिंग 30 जुलाई को होने की संभावना है।
पहले से खुले IPO में भी मौका
Sotefin Bharat IPO
89.76 करोड़ रुपए का यह इश्यू 16 जुलाई को खुला था और 20 जुलाई को बंद होगा। अब तक इसे करीब 80% सब्सक्रिप्शन मिला है। इसका प्राइस बैंड ₹178-₹187 प्रति शेयर है और लॉट साइज 600 शेयरों का है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 23 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
Caliber Mining IPO
450 करोड़ रुपए के इस IPO को अब तक 1.31 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यह इश्यू 17 जुलाई को खुला था और 21 जुलाई को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹402-₹424 प्रति शेयर है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 24 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
आने वाले सप्ताह में कई कंपनियां शेयर बाजार में कदम रखेंगी। 21 जुलाई को SBI Funds Management और Alpine Texworld के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन Millworks Technologies के शेयर BSE SME पर शुरुआत कर सकते हैं।
इसके बाद 23 जुलाई को Sotefin Bharat और 24 जुलाई को Caliber Mining के शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना है।
