सेंसेक्स 560 अंक चढ़कर 82,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 25,200 के पार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 10:34 AM (IST)

मुंबईः बुधवार (25 जून) को सेंसेक्स करीब 564 अंक चढ़कर 82,615 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 162 अंक की तेजी है, ये 25,207 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और HUL 1% ऊपर हैं। एशियन पेंट्स में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी है। NSE के IT, ऑटो और रियल्टी सहित सभी सेक्टर्स ऊपर हैं।

एशियाई बाजारों में 2.5% तक की तेजी, अमेरिकी भी चढ़े

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.10% नीचे 38,750 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.082% चढ़कर 3,106 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.87% चढ़कर 24,388 के स्तर पर है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% ऊपर 3,427 पर कारोबार कर रहा है।
  • 24 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.19% चढ़कर 43,089 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.43% ऊपर 19,913 पर और S&P 500 1.11% चढ़कर 6,092 पर बंद हुए।

मंगलवार को शेयर बाजार का हाल

इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद मंगलवार, 24 जून को सेंसेक्स करीब 158 अंक चढ़कर 82,055 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 72 अंक की तेजी रही, ये 25,044 के स्तर पर बंद हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News