शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 से अधिक अंक उछला, निफ्टी 193 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 11:14 AM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 16 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक की तेजी के साथ 81,726 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 193 अंक की तेजी है, ये 24,912 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में बढत है। वहीं बैंकिंग और ऑटो शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 380 अंक (1.01%) की बढ़त के साथ 38,215 पर और कोरिया का कोस्पी 21 अंक चढ़कर (0.73%) 2,915 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 20 अंक (0.08%) गिरकर 23,872 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 3,378 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
  • 13 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.79% गिरकर 42,197 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 1.30% गिरकर 19,406 पर और S&P 500 1.13% गिरकर 5,976 पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी करीब 169 अंक की गिरावट रही, ये 24,718 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News