सेंसेक्स 300 अंक नीचे 81,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में 100 अंक की गिरावट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 11:51 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (18 जून) को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 81,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,770 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में तेजी जबकि 24 में गिरावट है। अडानी पोर्ट्स, NTPC और कोटक महिंद्रा बैंक में 1% की गिरावट है। जबकि इंडसइंड बैंक का शेयर 4.5% चढ़ा है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 में तेजी जबकि 37 में गिरावट है। NSE के मेटल, IT, मीडिया, FMCG और फार्मा शेयरों में 1% की गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 255 अंक (0.66%) की बढ़त के साथ 38,791 पर और कोरिया का कोस्पी 17 अंक (0.57%) चढ़कर 2,967 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 300 अंक (1.20%) गिरकर 23,690 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 7 अंक नीचे 3,380 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • 17 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.70% गिरकर 42,216 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.91% नीचे 19,521 पर और S&P 500 0.84% गिरकर 5,983 पर बंद हुए।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News