सेंसेक्स 840 अंक नीचे 81,566 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी 24900 के नीचे

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 09:50 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 23 जून को सेंसेक्स करीब 841 अंक नीचे 81,566 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 254 अंक की गिरावट है, ये 24,858 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 2 शेयरों में तेजी जबकि28 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो सहित लगभग 13 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। BEL और एयरटेल में 2% तक की तेजी है।

बाजार में गिरावट की वजह

  • ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। ये खबर से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज ग्लोबल ऑयल ट्रेड का एक अहम रास्ता है।
  • दुनिया का 20-25% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। तेल की कीमत बढ़ने का मतलब है महंगाई बढ़ेगी।
  • इससे तेल आयात करने वाले देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ता है। निवेशकों में डर है कि अगर तेल महंगा हुआ तो कंपनियों की लागत बढ़ेगी, मुनाफा घटेगा।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 227 अंक नीचे 38,175 के स्तर पर और कोरिया के कोस्पी में करीब 21 अंक गिरकर 3,000 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 25 अंक (0.11%) गिरकर 23,505 के स्तर पर, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 5 अंक ऊपर 3,365 पर कारोबार कर रहा है।
  • 20 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 35 अंक चढ़कर 42,206.82 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.51% नीचे 19,447 पर और S&P 500 13 अंक नीचे 5,967.84 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को 1046 अंक उछला सेंसेक्स

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 20 जून को सेंसेक्स 1046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 319 अंक की तेजी रही, ये 25,112 पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News