Share Market Today: आठ हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 683 अंक उछला
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 09:56 AM (IST)
मुंबईः आठ हफ्तों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (5 अक्टूबर) को रौनक देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 683.29 अंक उछलकर 72,592.99 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 195.30 अंक की तेजी के साथ 22,617.25 पर कारोबार कर रहा है।
मार्केट खुलते ही सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में बढ़त और 13 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक 1.82 फीसदी की तेजी और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 1.36 फीसदी की गिरावट नजर आई। मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यानी कि 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। यह 72,510.06 पर ट्रेड कर रहा था।
ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत हैं। एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में तगड़ी खरीदारी दर्ज की जा रही। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी उछल गया है। शंघाई कंपोजिट भी आधे-आधे फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे।
कच्चे तेल की कीमतों में ऊपरी स्तरों से दबाव है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक कच्चे तेल की चाल बाजार के लिए अहम रहेगी। WTI क्रूड करीब 90 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।
इसके अलावा आज से RBI की MPC मीटिंग शुरू हो रही, जो 7 अक्टूबर को खत्म होगी। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा FY27 की दूसरी तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी करने वाली कंपनियों पर नजर रहेगी, जो प्रदर्शन के आधार पर एक्शन दिखा सकती हैं।
