Closing Bell: सेंसेक्स 690 अंक चढ़ा, निफ्टी 21450 के ऊपर हुआ बंद

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 03:41 PM (IST)

​बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी 24 जनवरी को शुरूआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 689.76 (+0.98%) अंक की तेजी के साथ 71,060.31 वहीं निफ्टी में 215.15 (1.01%) अंकों की बढ़त के साथ 21,453.95 के स्तर पर बंद हुआ। जी के शेयर में आज 6% की तेजी है। सोनी के साथ मर्जर कैंसिल होने के कारण कल इसमें 30% की गिरावट आई थी।

PunjabKesari

सरकारी बैंकिंग, फार्मा, FMGC और मेटल सेक्टर में तगड़ी खरीदारी दर्ज की गई। निफ्टी में हिंडाल्को और डॉ रेड्डीज करी 4 फीसदी उछलकर टॉप गेनर है। 

PunjabKesari

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,053 अंक की गिरावट के साथ 70,370 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 333 अंक की गिरावट रही। ये 21,238 के स्तर पर बंद हुआ था।

PunjabKesari

जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 30% की गिरावट रही। ये 70.50 रुपए (30.47%) की गिरावट के साथ 160.90 रुपए पर बंद हुआ था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News