अशोक लेलैंड का लाभ 519% बढ़ा

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2016 - 01:51 PM (IST)

नई दिल्लीः सोमवार 15 फरवरी को बीएसई में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर 83.20 रुपए के पिछले बंद स्तर की तुलना में 84.50 रुपए पर खुले।

 

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का लाभ 519% बढ़ कर 198.62 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 32.09 करोड़ रुपए रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय 3378.25 करोड़ रुपए के मुकाबले 21.69% बढ़ कर 4111.21 करोड़ रुपए हो गई है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 79% बढ़ कर 429.72 करोड़ हो गया है। पिछली समान तिमाही में कंपनी का एबिटा 240.21 करोड़ रुपए रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News