फिर पटरी पर लौटी Bitcoin, जानिए दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज का हाल

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 01:04 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में शुक्रवार को मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। बिटकॉइन की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के मुताबिक सुबह 11.45 पर बिटकॉइन 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 46681 डॉलर (36,68,659 रुपए) पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि पिछले 7 दिन में इसमें 4 फीसदी से अधिक गिरावट आई है।

बिटकॉइन की कीमत अप्रैल के मध्य में 65,000 डॉलर के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आई। हाल में यह 52,000 डॉलर पर पहुंच गई थी लेकिन मंगलवार को इसमें 10,000 डॉलर की गिरावट आई। उस दिन अल साल्वाडोर (El Salvador) ने इसे लीगल करेंसी के रूप में स्वीकार किया था। अल साल्वाडोर ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश है लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण लॉन्च उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। इस कारण बिटकॉइन और दूसरे क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में गिरावट आई।

इथेरियम और डॉगकॉइन में गिरावट
इस बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। यह 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 3,455 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। पिछले 7 दिन में इसमें 7 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। मजाक के तौर पर शुरू हुई क्रिप्टोकरेंसी डॉगकॉइन की कीमत में भी 1.89 फीसदी गिरावट देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 12 फीसदी गिरावट आई है। FRONT की कीमत में 13 फीसदी से अधिक तेजी आई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News