सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 12:24 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सितंबर का महीना कई त्योहारों को लेकर आ रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी से लेकर ईद-ए-मिलाद-उल-नबी तक धूम पूरे देश में रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे के कैलेंडर और लोकल छुट्टियों के आधार पर सितंबर 2023 में बैंक 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में त्योहार, दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। इस दौरान यदि आप कोई बैंक का काम निपटाना चाहते हैं तो एक बार बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

किस दिन किस राज्य में बैंक रहेंगे बंद

3 सितंबर 2023: रविवार
6 सितंबर 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार में बैंक बंद रहेंगे। 
7 सितंबर, 2023: जन्माष्टमी और श्री कृष्ण अष्टमी: गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 
9 सितंबर, 2023: दूसरा शनिवार
10 सितंबर 2023: रविवार
17 सितंबर 2023: रविवार
18 सितंबर, 2023: वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी: कर्नाटक और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे। 
19 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी- गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु और गोवा में बैंक बंद रहेंगे। 
20 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई: उड़ीसा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे। 
22 सितंबर, 2023: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस: केरल में बैंक बंद रहेंगे। 
23 सितंबर, 2023: चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 
24 सितंबर, 2023: रविवार
25 सितंबर 2023: श्रीमंत शंकरदेव की जयंती: असम में बैंक बंद रहेंगे। 
27 सितंबर, 2023: मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन): जम्मू और केरल में बैंक बंद रहेंगे। 
28 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन): गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तनिल नाडु, उत्तरा खंड, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और नई दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे। 
29 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा और शुक्रवार: सिक्किम, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News