April Bank Holiday: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:27 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अप्रैल 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। नए वित्त वर्ष के पहले महीने में देशभर के बैंकों में कुल 14 दिन कामकाज बंद रहेगा। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को अपने जरूरी काम पहले से प्लान करने की सलाह दी जा रही है।

छुट्टियों की लिस्‍ट

महीने की शुरुआत ही बैंकिंग गतिविधियों के लिहाज से खास रहेगी। 1 अप्रैल को देशभर में बैंक शाखाएं आम ग्राहकों के लिए बंद रहेंगी, क्योंकि इस दिन बैंकों में वार्षिक अकाउंट क्लोजिंग का काम किया जाता है। हालांकि बैंक कर्मचारी मौजूद रहेंगे लेकिन काउंटर सेवाएं, चेक क्लियरिंग और नकद लेनदेन जैसे काम नहीं हो पाएंगे।

  • 1 अप्रैल (बुधवार): एनुअल क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अप्रैल (गुरुवार): पुण्य गुरुवार के मौके पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक अवकाश।
  • 5 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश।
  • 11 अप्रैल (शनिवार) : महीने का दूसरा शनिवार की छुट्टी।
  • 12 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में संडे की छुट्टी रहेगी।
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस – अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती / अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा के मौके पर अगरतला के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 25 अप्रैल (शनिवार): महीना का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश।

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

लगातार छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो नकद लेनदेन, चेक या अन्य ऑफलाइन सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अप्रैल महीने के लिए अपने बैंकिंग काम पहले से ही योजना बनाकर निपटा लें।

हालांकि राहत की बात यह है कि छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे भेजने, बिल भुगतान करने और कैश निकालने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News