Banking News: बैंकिंग सेक्टर में हलचल, HDFC Bank ने लिया अहम फैसला

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 06:05 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक HDFC Bank ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। बैंक के बोर्ड ने डॉ. (श्रीमती) सुनीता माहेश्वरी को एक बार फिर स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

यह निर्णय गवर्नेंस, नॉमिनेशन एवं रेम्युनरेशन कमेटी की सिफारिश पर लिया गया। बैंक के अनुसार, डॉ. माहेश्वरी का नया कार्यकाल 30 मार्च 2026 से 29 मार्च 2029 तक यानी तीन वर्षों के लिए प्रस्तावित है।

हालांकि, यह पुनर्नियुक्ति अभी अंतिम नहीं है और इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी। बैंक जल्द ही इस प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए शेयरधारकों के सामने रखेगा।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि डॉ. सुनीता माहेश्वरी का किसी अन्य निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (KMP) से कोई संबंध नहीं है, जिससे उनकी स्वतंत्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। इसके अलावा  Securities and Exchange Board of India या किसी अन्य नियामक संस्था द्वारा भी उन्हें निदेशक पद संभालने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम बैंक की पारदर्शिता और बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News