पंजाब की मंडियों के पिछड़े रूई भाव

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 11:53 AM (IST)

जैतो (रघुनंदन पराशर): पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की मंडियों में लगभग 18000 गांठ कपास पहुंची जबकि पूरे देश में यह आमद लगभग 39,500 गांठों की रही। आगामी दिनों के दौरान यह आमद जोर पकड़ सकती है। 18000 गांठों में से लगभग 4000 गांठों का ही कारोबार होने की सूचना है। 

सूत्रों के अनुसार पंजाब में जे-34 रोलर रूई नीचे भाव 4401 रुपए मन तथा हरियाणा में रूई नीचे भाव 4435 रुपए मन व्यापार दर्ज हुआ। पंजाब में कपास फसल वर्ष 2018-19 के लिए लगभग 1 लाख हैक्टेयर कपास रकबा पिछले वर्ष के मुकाबले घटा है। दूसरी तरफ रूई हरियाणा व राजस्थान से 30-35 रुपए मन पिछड़ चुकी है। यदि पंजाब में रूई भाव इस प्रकार ही पिछड़े रहे तो इसका सीधा असर किसानों के व्हाइट गोल्ड (नरमे) के भाव पर पड़ेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News