कुछ इस अंदाज में Google मना रहा अपना B''Day
punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2015 - 10:29 AM (IST)
नई दिल्लीः दुनिया का सबसे सर्च इंजन गूगल इंडिया आज अपना 17वां जन्मदिन मना रहा है। 17 साल बीतने के बाद भी गूगल यूजर्स का चहेता बना हुआ है। गूगल ने अपने 17वें जन्मदिन पर एक आकर्षक डूडल तैयार किया है। गूगल अपने सर्च इंजन, यूटिलिटी प्रोडक्ट्स, इंटरनैट सर्विसेज और गैजेट्स के साथ-साथ अपने ऑफिस के लिए भी फेमस है। गूगल के बारे में कई ऐसे फैक्ट्स हैं जिन्हें शायद आप ना जानते हों।
गूगल के जन्मदिन को लेकर साल 2005 तक काफी बहस छिड़ी रहती थी। जब इस सर्च इंजन ने आधिकारिक तौर पर अपनी मौजूदगी पूरी दुनिया में दर्ज कराई थी तब इसने अपना पहला जन्मदिन 07 सितंबर, 1998 को मनाया था।
इसी साल गूगल 4 सितंबर को अस्तित्व में आया था, लेकिन आगे चलकर गूगल ने साल 2005 में 27 सितंबर को अपने जन्मदिन के रूप में चुना और उसके बाद वो अपना जन्मदिन आज ही के दिन मनाता आ रहा है।
गूगल का असल नाम
गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने की थी। इस सर्च इंजन को बनाने का मकसद यह था कि दुनिया भर की हर एक छोटी-बड़ी जानकारी और सूचनाओं को एक साथ एक जगह पेश किया जा सके और पूरी दुनिया में लोग इसे जान सकें।
अंग्रेजी में लिखा जाता है google आप जानते होंगे लेकिन असल में यह googol की गलत स्पेलिंग है। पेज और ब्रेन ने पहले इसका नाम बैकरब रखा था। जब 15 सितंबर 1997 को इसके डोमेन रजिस्ट्रेशन का समय आया तो लैरी ने इसका नाम गूगल कर दिया।
इसके पीछे कारण यह था कि लैरी की गणित में रुचि थी। 4 सितंबर 1998 को आधिकारिक रुप से गूगल कंपनी की शुरूआत हुई। गूगल की शुरूआत में लैरी की कल्पना थी कि एक ऐसा सर्च इंजन बनाया जाए जो विभिन्न वैबसाइटों के आपसी संबंध का विश्लेषण कर सके।
कर्मचारियों को ड्रिंक नहीं
गूगल के ऑफिस में जब पहली बार कंपनी की तरफ से स्नैक्स का ऑर्डर किया गया था तो यह ''स्वीडिश फिश'' थी। उस समय गूगल की तरफ से अपने कर्मचारियों को ड्रिंक नहीं दी गई थी।
