ऐसे कर सकते है, आधार कार्ड को ONLINE गैस कनेक्शन से लिंक

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2015 - 04:49 PM (IST)

 नई दिल्ली: रसोई गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए बेहद ही जरूरी खबर है। दरअसल, 23 फरवरी को बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसलिए, सरकार फिलहाल डीबीटीएल योजना को कुछ समय के लिए बंद करने जा रही है। 31 मार्च तक पूरा डाटा इकठ्ठा करने के बाद से दोबारा योजना को शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। यदि आपने अभी तक अपने बैंक खाते और आधार कार्ड को गैस कनेक्शन से लिंक नहीं कराया है तो इसे करा लें। क्योंकि 23 फरवरी के बाद जिनके खाते लिंक नहीं होंगे उन्हें सब्सिडी मिलने में दिक्कत आ सकती है।


बता दें, जनवरी से बैंक खातों में सब्सिडी का पैसा मिलना शुरू हो चुका है। लेकिन, जिन उपभोक्ताओं ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंकअप नहीं कराया है उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने भी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड या बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है तो आप घर बैठे भी ऑनलाइन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सकते हैं।

 

इस तरह घर बैठे कराए ऑनलाइन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक -

1) सबसे पहले इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSplash.aspx क्लिक करने के बाद आपके सामने आधार कार्ड की वेबसाइट खुलकर आएगी। इसमें एक स्टार्ट नाउ का बटन होगा। इस पर क्लिक करने से एक और पेज खुलेगा।

 

2) इस पेज पर आपसे आपकी डिटेल्स मांगी जाएंगी। इनमें तीन ऑप्शन होंगे। पहला कौन से राज्य के निवासी हैं, कौन से शहर के निवासी हैं। इसके बाद किस बेनेफिट के लिए आप आधार कार्ड को लिंक करा रहे हैं। इसमें एक ही ऑप्शन आएगा LPG. इसके बाद इसमें कंपनी का नाम भरना होगा।

 

3) तीसरे स्टेप में आपको अपना डिस्ट्रीब्यूटर, कंज्यूमर नंबर भरना होगा। इसके बाद ई-मेल आईडी, फोन नंबर और आधार नंबर देना होगा। 

 

4) वेरिफिकेशन- मोबाइल और ई-मेल आईडी रजिस्ट्रर कराने के बाद आपके पास एक OTP नंबर आएगा। वेरिफिकेशन कोड की जगह ये नंबर एंटर कीजिए और फिर बॉक्स में बनी इमेज को अल्फा न्यूमरिक कोड भरना होगा। इसके बाद आखिरी में सब चेक करने के बाद सबमिट बटन दबाना होगा। इसके कुछ दिन बाद ही आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाएगी। इसके बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगी।

 

बैंक खातों से इस तरह कराए लिंक- 

बैंक खातों को लिंकअप कराने के लिए गैस एजेंसी से फॉर्म लेकर भरना होगा। इसके लिए दो तरह के फॉर्म होंगे। एक फॉर्म उन उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिनके पास आधार कार्ड है और दूसरा फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। फॉर्म जमा होने के बाद उपभोक्ता तो 17 अंकों वाला एलपीजी आईडीे मिल जाएगा। 

यहां मिलेगा 17 अंकों वाला एलपीजी आईडीे

एजेंसी उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर एसएमएस कर आईडी नंबर भेज रही है। गैस सिलेंडर लेते समय हॉकर द्वारा दिए जाने वाले केश मेमो में भी आईडी नंबर है। संबंधित एजेंसी से भी नंबर लेकर फार्म में भर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन भी 17 अंकों का एलपीजी आईडी पता कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर संबंधित गैस कंपनी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको फाइंड योर एलपीजी आईडी पर क्लिक करना होगा। फिर आपको एजेंसी का नाम और कंज्यूमर नंबर डालना होगा। ये भरने के बाद आपको 17 अंकों का एलपीजी आइडी का पता चल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News