एप्पल को लगा बड़ा झटका, इतने अरब यूरो कर चुकाने का आदेश

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2016 - 07:49 PM (IST)

ब्रूसेल्स: यूरोपीय संघ ने मंगलवार को अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल को आयरलैंड में 13 अरब यूरो कर के रूप में चुकाने को कहा। सूरोपीय संघ ने कहा है कि इस अमेरिकी कंपनी को लगभग कोई कर नहीं चुकाने की अनुमति देने वाले सभी अनुबंध अवैध हैं। यूरोपीय संघ का यह फैसला अमेरिका के लिए निसंदेह नागवार होगा। यूरोपीय संघ ने कहा है कि आयरलैंड की सरकार के साथ समझौतों के तहत एप्पल इस क्षेत्रीय आर्थिक समूह में अपने लगभग सारे लाभों पर कर दायित्व से बची रह गई।
 
आयरलैंड सरकार अति अनुकूल कर शर्ताों के साथ अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। इन्हें ‘स्वीटहर्ट डील’ कहा जाता है। यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्गरेट वेस्तागर ने कहा कि आयेाग की जांच का निष्कर्ष है कि आयरलैंड ने एप्पल को अवैध कर लाभ प्रदान किए। इसके चलते एप्पल को अनेक वर्षों तक अन्य कंपनियों की तुलना में बहुत कम कर चुकाना पड़ा।
 
उन्होंने एक बयान में कहा है कि वास्तव में, इस विशिष्ट व्यवहार के चलते एप्पल के लिए उसके यूरोपीय मुनाफे पर निगमित कर की दर 2003 में एक प्रतिशत थी जो 2014 में घटकर 0.005 प्रतिशत रह गई। आयरलैंड ने अपनी तात्कालिक प्रतिक्रिया में कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा और एप्पल द्वारा भी इसे चुनौती दिए जाने की संभावना है। कर पुनर्भुगतान का उक्ता आदेश यूरोपीय संघ के इतिहास में अपनी तरह का सबसे बड़ी राशि का आर्डर है। यह आर्डर तीन साल की जांच के बाद आया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News