Apple ने भारत में शुरू किया iPhone 12 का उत्पादन, कहा- यहां प्रोडक्शन करने पर गर्व

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 06:29 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिका की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन कंपनी Apple ने भारत में लेटेस्ट iPhone 12 को असेंबल करना शुरू कर दिया है। कंपनी का यह निर्णय देश में अपने डिवाइस प्रोडक्शन को बढ़ाने के बड़े उद्देश्य का हिस्सा है, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि की है। फिलहाल कंपनी देश में सिर्फ बेस मॉडल आईफोन 12 ही असेंबल कर रही है। एप्पल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हमें अपने स्थानीय ग्राहकों के लिए भारत में आईफोन 12 का उत्पादन शुरू करने पर गर्व है।"

PunjabKesari

फॉक्सकॉन के तमिलनाडु प्लांट में असेंबल किया जाएगा 
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल देश में अपने ऑफिशियल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन की मदद से भारत में आईफोन 12 को असेंबल किया है। लेटेस्ट आईफोन को फॉक्सकॉन के तमिलनाडु प्लांट में असेंबल किया जाएगा। हालांकि, फॉक्सकॉन को अभी इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है। भारत में आईफोन 12 का असेंबल फॉक्सकॉन के साथ शुरू होना कोई आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि बेंगलुरु स्थित कंपनी का दूसरा मैन्युफैक्चरर विस्ट्रॉन कुछ महीने पहले एक हिंसक विरोध प्रदर्शन से गुजरा है।

PunjabKesari

2017 में आईफोन SE के साथ शुरू किया था लोकल प्रोडक्शन
आईफोन 12 के भारत में असेंबल होने के साथ, एप्पल स्थानीय रूप से असेंबल किए गए आईफोन के अपने विजन को आगे बढ़ा रही है, जो 2017 में आईफोन SE के साथ शुरू हुआ। आईफोन 6s, आईफोन 7, आईफोन XR, आईफोन 11 और यहां तक ​​कि आईफोन SE (2020) जल्द ही विजन का हिस्सा बन गए। एप्पल का यह कदम देश में 'मेक इन इंडिया' उद्देश्य को भी आगे ले जा रही है।

PunjabKesari

भारतीयों के लिए कितना फायदेमंद होगा कंपनी का यह कदम?
भारत में आईफोन को असेंबल करना लोगों के लिए अधिक रोजगार सुनिश्चित कर सकता है और भारत पर एप्पल का ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए अत्यधिक अपेक्षित है। लेकिन, अगर आपको लगता है कि आईफोन 12 की कीमतों में एक महत्वपूर्ण गिरावट होगी, तो ऐसा नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, एप्पल सिर्फ आईफोन को भारत में असेंबल करेगा। इसके कंपोनेंट भारत में नहीं बनाए जाएंगे। हालांकि, यह लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि स्थानीय स्तर पर असेंबल किए गए आईफोन, हर साल अक्सर देखे जाने वाले सीमा शुल्क वृद्धि से प्रभावित नहीं हो सकते हैं।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार देती है कई लाभ
यह कदम बताता है कि भारत वैश्विक स्मार्टफोन निर्माताओं के लिए एक बड़े उत्पादन केंद्र के रूप में कैसे उभर रहा है। सैमसंग, शाओमी, ओप्पो, वीवो और वनप्लस पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से भारत में अपने स्मार्टफोन मॉडल पेश कर रहे हैं और इन कंपनियों ने भी हाल के वर्षों में अपनी उत्पादन क्षमता में वृद्धि की है। वैश्विक दिग्गजों को आकर्षित करने के लिए, केंद्र सरकार उन फर्मों को टैक्स बेनिफिट्स प्रदान कर रही हैं जो भारत में उत्पादन कर रही है या जिन्होंने हालिया तिमाहियों में उत्पादन में वृद्धि की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News