सेब उत्पादन में 36% की बढ़ौतरी का अनुमान

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2016 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्‍लीः कश्मीर में अच्छी फसल से इस साल देश में सेब की पैदावार में 36 फीसदी तक की बढ़ौतरी का अनुमान है। ऐसे में लगातार दूसरे साल विदेश के सेब पर निर्भरता कम रहने यानी इंपोर्ट घटने की संभावना है। हालांकि, हिमाचल के कुछ जनपदों में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण वहां सेब के आकार पर असर पड़ा है। 

 

नैशनल हॉर्टिकल्‍चर बोर्ड के आकलन के अनुसार इस साल देश में सेब का उत्‍पादन28 लाख टन से अधिक रहने की उम्‍मीद है। इसका कारण कश्‍मीर और हिमाचल के कुछ जिलों में उम्‍मीद से अच्‍छा मौसम रहना माना जा रहा है। सेब के सबसे बड़े उत्‍पादक राज्‍य कश्‍मीर में लगभग सभी जिलों में चिलींग आवर अच्‍छे मिले हैं। इससे कश्‍मीरी सेब की अच्‍छी पैदावार हुई है। कश्‍मीर में इस साल 20.37 लाख टन सेब उत्‍पादन की संभावना है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 13.68 टन था। हिमाचल में इस साल कुल 1.23 लाख टन अधिक सेब उत्‍पादन रहने की संभावना है। पिछले साल 6.25 लाख टन सेब का उत्‍पादन हुआ था, जबकि इस साल यह आंकड़ा 13.68 टन था। 

 

हिमाचल में इस साल कुल 1.23 लाख टन अधिक सेब उत्‍पादन रहने की संभावना है। पिछले साल 6.25 लाख टन सेब का उत्‍पादन हुआ था, जबकि इस साल यह 7.53 लाख टन हो सकता है। हालांकि, उत्‍तराखंड में उत्‍पादन में मामूली बढ़त लगभग 4 हजार टन की है। इस साल बोर्ड के अनुमान के तहत 1.64 लाख टन सेब उत्‍पादन हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News